गुरुवार, 19 सितंबर 2013

एक से पाँच



(9) 

•  एक से पाँच



एक से पाँच
मिनी एक
रानु आई ,
मिनी –रानू
हो गए दो।
जेनी भी आई
मिनी रानू जेनी
हो गए तीन ।
तान्या आई
मिनी रानू जेनी तान्या
हो गए चार
समर्थ आया
फिर
मिनी रानू जेनी तान्या और समर्थ
हो गए पाँच
पांचों  ने एक खेल
रचाया
घंटे बीते
पता नहीं चला ।
चारों ने देखा
जेनी किधर गयी ?
रानू दीदी गयी ढूँढने
बच गए तीन ।
तान्या की मम्मी आई
तान्या चली गयी ।
बच गए दो
बालकोनी से
समर्थ के दादू ने
आवाज लगायी।
गया समर्थ ।
रह गयी मिनी एक ।
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें