(11)
वह है हीरा !
•
•
• वह है हीरा !
• ईश्वर का उपहार है हीरा ।
• इन्द्र्देव की श्रीष्टि हीरा।
• वज्र उनका था तो हीरा ।
• देवों का आसूं है हीरा ।
• कामदेव का तीर नुकीला
• और उसमें जड़ा था हीरा ।
• ग्रीक की धारणा है यह
• टूटे तारों से ढला है हीरा ।
• बौद्ध-भिक्षुओं की
• किवदंती -
• एक राजा की
• बलि हुई थी और
• उनकी जली हड्डियों से
• बना था हीरा ।
• इन बातों को
• छोड़ो- छोड़ो
• ऐसा कोई प्रमाण नहीं है।
•
• अरबों-खरबों सालों पहले
• प्रलय की किसी घड़ी में
• पेड़-पौधे और
• जल - थल के
जीव-जन्तु सब
• समा गए थे पाताल-लोक में।
• और अग्नि की भीषण ज्वाला से
• बनते गए काले- कोयले ।
• फिर कोई भाग्यशाली कोयला
• कैसे बना हीरा का टुकड़ा
• यह कहना मुश्किल है भाई ।
• भूगर्भ –शास्त्र जब पढ़ोगे
• तब खुलेगा यह रहस्य निराला।
• अभी तो मानो
• कार्बन है यह हीरा।
•
•
•
• पर हीरा का अरमान बड़ा है
• अभिमानी है , कठोर बहुत है
• जब से आया
• सदियाँ बीती
• सबने उसका मान बढ़ाया
• सतयुग –त्रेता और द्वापर
• हर युग में अनमोल रहा है
• क्या कारण है ?
• द्वारकाधीश ने
• युद्ध में क्यों जीता था हीरा।
• पर वे भी न रख पाये
• चुरा लिया था उनसे भी हीरा।
• ऐसे में फिर क्यों न बढ़ता
• शान हीरा का।
• ऐसे में फिर क्यों न ढूँढे
• लिखित इतिहास हीरे का।
• लेखा-जोखा करके देखा
• चार हजार साल
• पुराना है
• इतिहास हीरे का ।
• महान देश है हमारा
• जिसने दिखाया दुनिया को पहला हीरा
• गोलकुंडा की शाख बढ़ गयी
• भारत की धाक जाम गयी
• ढूँढने लगे सब
• अपने-अपने देशों मे

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें